गोड्डा, अक्टूबर 27 -- एसआईआर कार्य और दस्तावेजों पर बैठक Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा प्रखंड सभागार में सोमवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी निशा तिर्की की अध्यक्षता में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक लेवल पदाधिकारी, ब्लॉक लेवल सुपरवाइजर एवं शिक्षकों ने भाग लिया।बैठक में एसआईआर कार्य से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिन मतदाताओं को एसआईआर से संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ है, उनसे अपने आवश्यक कागजात तैयार रखने की अपील की गई। मतदाताओं से कहा गया कि वे अपने दस्तावेज सुरक्षित रखें। संबंधित ब्लॉक लेवल पदाधिकारी उनसे संपर्क कर आवश्यक कागजात प्राप्त करेंगे, ताकि दस्तावेजों की जांच कर संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके।मतदाताओं को नाम, जन्मतिथि, माता-पिता के नाम या मतदाता ...