गोड्डा, जुलाई 6 -- Godda News: महगामा प्रतिनिधि: कांग्रेस प्रखंड कमिटी महागामा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर पंचायतवार जागरूकता कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रखंड अध्यक्ष मिनहाज आलम ने बताया कि मतदाता अधिकारों की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी दिनों में पंचायत-पंचायत और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। यह भी पढ़ें- Godda News: दिग्घी में एसआईआर फॉर्म भरने के लिए लगाया गया विशेष कैंप, बड़ी संख्या में मतदाताओं ने उठाया लाभकांग्रेस की योजना उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों तथा मतदाता अधिकारों से जुड़े कथित प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस पूरी मजबूती से मैदान में उतर चुकी है। अभियान के तहत कार्यकर्ता लोगों को एसआईआर के महत्व, मतदाता सूची में नाम सुरक्षित रखने की प्रक्...