गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधिद्ध। झारखंड एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ, रांची के राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले के सभी प्रखंडों में एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपने नियमित कार्यों का निष्पादन करते हुए सरकार के प्रति विरोध दर्ज कराया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे एमपीडब्ल्यूआंदोलन के कारण जिले के विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्षों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। इसमें पोड़ैयाहाट के प्रखंड अध्यक्ष राजेश शाह, सुंदरपहाड़ी के अरविंद कुमार, पथरगामा के मुजफ्फर आलम, महागामा के असलम रिजवी, बोआरीजोर के सुमन मरांडी, मेहरमा के नमकू तांती तथा ठाकुरगंगटी के अजय कुमा...