Godda News: एमएसीपी से वंचित करने के आदेश के विरोध में शिक्षा विभाग का आदेश दहन
गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को संशोधित सुनिश्चित कैरियर प्रगति योजना के लाभ से वंचित किए जाने संबंधी विभागीय आदेश के विरोध में सोमवार को महागामा प्रखंड के विद्यालयों एवं सरकारी कार्यालयों में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विभागीय आदेश की प्रतियों का प्रतीकात्मक दहन कर सरकार से आदेश वापस लेने की मांग उठाई गई। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश तथा जिला इकाई गोड्डा के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चिल्हा में भी शिक्षकों ने एकजुट होकर विभागीय आदेश की प्रति का दहन किया। शिक्षकों ने कहा कि एमएसीपी योजना का लाभ अन्य राज्यकर्मियों की तरह शिक्षकों को भी मिलना चाहिए। यह भी पढ़ें- एमएसीपी के आदेश के खिलाफ झारोटेफ का विरोध इसे शिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.