गोड्डा, अक्टूबर 26 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा-गोड्डा एनएच-133 सड़क के किनारे स्थित बासुकीनाथ पेट्रोल पंप के समीप वर्षों से कचरे का अंबार लगा हुआ है। कचरा जमा रहने के कारण आसपास के इलाके में काफी दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ सड़क से आवागमन करने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से कचरे की सफाई नहीं होने के कारण आसपास का वातावरण प्रभावित हो रहा है। एनएच-133 से प्रतिदिन गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भी दुर्गंध के बीच से आवागमन करना पड़ता है।छठ महापर्व को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से पथरगामा-गोड्डा एनएच-133 सड़क के किनारे बासुकीनाथ पेट्रोल पंप के समीप जमा कचरे की अविलंब सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को दुर्गंध से राहत मिल सके...