गोड्डा, जुलाई 15 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार एनएच-133 पर बने ओवरब्रिज अब लोगों के लिए सुविधा से अधिक परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। हल्की बारिश होते ही ओवरब्रिजों के नीचे सड़क पर जलजमाव हो जाता है, जिससे रोजाना हजारों राहगीरों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी से गुजरना लोगों की मजबूरी बन गई है, जबकि दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है।

स्थानीय लोगों की समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के समय जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। यही कारण है कि अधिकांश ओवरब्रिजों के नीचे बारिश का पानी जमा हो जाता है। लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा है कि सड़क निर्माण में तकनीकी खामियां या लापरवाही बरती गई, जिसका खामियाजा अब आम जनता को...