Godda News: एक ही रात में दो बंद घरों का ताला तोड़ चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी उड़ाई, पुलिस जांच में जुटी
गोड्डा, जुलाई 3 -- Godda News: गोड्डा, निज प्रतिनिधि। गोड्डा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोड्डा भागलपुर मुख्य मार्ग स्थित महर्षि आश्रम की गौशाला के ठीक सामने एक ही रात में चोरों ने दो बंद घरों का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर एक घर से करीब आठ लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए, जबकि बगल के दूसरे घर में भी ताला तोड़कर चोरी की गई। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पहली चोरी की घटना पहली घटना गोड्डा प्रखंड में ग्राम स्तरीय कर्मी (वीएलडब्ल्यू) के पद पर कार्यरत रूपेश कुमार शर्मा के घर में हुई। उनके ससुर की जीवन लीला समाप्त होने के बाद पूरा परिवार भागलपुर गया हुआ था। गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा होने की सूचना दी। परिवार जब लौटा तो घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.