Godda News: एक साल से खराब पड़ा सोलर जलमीनार, पंचायत सचिवालय में पेयजल के लिए तरस रहे लोग
गोड्डा, अगस्त 28 -- Godda News: बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के राहा पंचायत सचिवालय परिसर में लगा सोलर जलमिनार पिछले करीब एक वर्ष से खराब पड़ा हुआ है। जलमिनार के लंबे समय से खराब रहने के कारण पंचायत सचिवालय आने वाले ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय समस्याएँ हैरानी की बात यह है की पंचायत सचिवालय में पंचायत कर्मियों का रोजाना आना-जाना होता है, इसके बावजूद खराब जलमिनार को दुरुस्त कराने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की पंचायत सचिवालय में विभिन्न कार्यों को लेकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं, प्रमाणपत्र, पेंशन, आवास सहित अन्य पंचायत स्तरीय कार्यों के लिए सचिवालय आना जाना लगा रहता है। ऐसे में परिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.