Godda News: एक माह के भीतर हुई तीन बड़ी चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार; सोना-चांदी, बैट्री, टीवी व अन्य सामान बरामद
गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। मुफस्सिल थाना पुलिस ने पिछले एक माह के दौरान थाना क्षेत्र में हुई चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मालिनी हाई स्कूल, हरना मोड़ तथा माल डुमरिया स्थित दो घरों में पिछले एक माह के दौरान चोरी की घटनाएं हुई थीं। चोरों ने इन स्थानों से बैट्री, इनवर्टर, प्रोजेक्टर, एलईडी टीवी और सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी की थी। इनमें मुफस्सिल थाना कांड संख्या 136/2026, 143/2026 एवं 148/2026 शामिल हैं। चोरी की लगातार हो रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चोरी के मामलों के उद्भेदन, चोरी किए गए सामानों की बरामदगी तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.