गोड्डा, जुलाई 26 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा अनुमंडल क्षेत्र के मेहरमा प्रखंड स्थित झारखंड-बिहार सीमावर्ती इलाके से एकादशी के अवसर पर शनिवार को श्याम बाबा प्रेमियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य निशान यात्रा निकाली। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच पैदल गोड्डा स्थित श्याम मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: एकादशी पर श्याम निशान महिला मंडल की ओर से निकाली गई निशान यात्रायात्रा की पृष्ठभूमि श्याम भक्तों ने बताया कि एकादशी के अवसर पर निशान लेकर बाबा श्याम के दरबार में पहुंचने की परंपरा से चली आ रही है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी मेहरमा एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल...