Godda News: एकल अभियान के प्रशिक्षण वर्ग में हस्तशिल्प निर्माण का दिया प्रशिक्षण
गोड्डा, जुलाई 24 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। एकल अभियान अंचल गोड्डा के पांच दिवसीय आवासीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग के पांचवें दिन हस्तशिल्प विषय पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में आचार्या दीदियों को हाथ से उपयोगी एवं आकर्षक हस्तशिल्प सामग्री बनाने की विधियां सिखाई गईं। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुएं तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने हस्तशिल्प के माध्यम से आत्मनिर्भरता, सृजनात्मक सोच तथा स्थानीय संसाधनों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां आचार्यों के व्यक्तित्व विकास के साथ बच्चों में भी रचनात्मकता विकसित करने में सहायक होंगी। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.