गोड्डा, अक्टूबर 15 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में नवजात की मौत का मामला गंभीर होता जा रहा है। इस मामले में विधायक प्रदीप यादव ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने और समय पर दूसरे सिलेंडर की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्य के सभी अस्पतालों में पर्याप्त चिकित्सा संसाधन और त्वरित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का भी आग्रह किया है। विधायक ने 14 अक्टूबर 2026 को लिखे पत्र में बताया है कि 9 अक्टूबर की रात करीब दो बजे गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत खरकचिया प...