Godda News: ऊर्जानगर में क्वार्टर से चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा, अगस्त 17 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित एक क्वार्टर में चोरी के मामले का महागामा पुलिस ने खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन कुमार, उम्र तकरीबन 20 वर्ष और बादल कुमार,19 वर्ष महागामा निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बीते दो दिन पूर्व की रात ऊर्जानगर स्थित एक क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले में महागामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महागामा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
जांच प्रक्रिया टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दोनों संदिग्धों को हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.