Godda News: ऊर्जानगर चोरीकांड का खुलासा, चार लाख नकद समेत आभूषण बरामद
गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: महागामा ऊर्जानगर में बीते 15 अगस्त की रात हुई चोरी की घटना का महागामा पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में महागामा के नाई टोला निवासी कन्हैया कुमार यादव, उम्र तकरीबन 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चार लाख 50 हजार रुपये नकद समेत बड़ी मात्रा में चांदी और सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और वह तीन मामलों में जेल जा चुका है। इसी को लेकर बुधवार को महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें जानकारी देते अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि बीते 15 अगस्त की रात ऊर्जानगर स्थित एक क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर नकदी और आभूषणों की चोरी की थी। मामले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.