गोड्डा, अक्टूबर 27 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि। पिछले दिनों उर्जानगर मेले में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई, जिसमें छह युवकों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी जियाजोरी क्षेत्र के एक ही समाज से संबंधित हैं, जबकि पीड़िता गैर- समुदाय से है। इस गंभीर घटना को लेकर जियाजोरी गांव के बुद्धिजीवियों, बुजुर्गों और नौजवानों ने एक बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता मुखियापति परवेज आलम ने की। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा की और स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार के अपराध को गांव में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में यह भी कहा गया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ताली गांव...