गोड्डा, अक्टूबर 29 -- गोड्डा में नशा नियंत्रण को लेकर बैठक Godda News: गोड्डा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मादक पदार्थो की तस्करी एवं दुरूपयोग आदि को रोकने से संबंधित जिला एनकोर्ड समिति की बैठक आहूत किया गया। बैठक के दौरान मादक द्रव्य पदार्थों के नियंत्रण को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श करते हुए उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने जिले में नशामुक्ति को लेकर विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान में तेजी लाने एवं इसके व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव एवं इससे बचाव को लेकर प्रत्येक कार्यक्रमों में इसे शामिल करें एवं लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दें। वहीं इस अभियान को व्यापक रूप दे...