Godda News: उपायुक्त, लोकेश मिश्रा ने मुंदर कोठी स्टेडियम एवं योगिनी मंदिर का किया निरीक्षण
गोड्डा, सितम्बर 28 -- Godda News: उपायुक्त, गोड्डा लोकेश मिश्रा ने जिले में खेल एवं पर्यटन की आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुंदर कोठी स्टेडियम एवं योगिनी मंदिर ,पथरगामा का स्थलीय निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री मिश्रा ने स्थल की भौतिक स्थिति, उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग, जल निकासी, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक एवं उपयोगी खेल अधोसंरचना का विकास आवश्यक है। स्टेडियम से स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास एवं प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके उपरांत उपायुक्त मिश्रा ने योगिनी मंदिर परिसर का भी नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.