गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: गोडडा प्रतनिधि। ग्रामीण विकास ट्रस्ट - कृषि विज्ञान केन्द्र, गोड्डा के सभागार में जिला उद्यान कार्यालय, गोड्डा के सौजन्य से "उद्यान विकास की योजना" के अंतर्गत 25 दिवसीय आवासीय माली प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। जिला उद्यान पदाधिकारी आशीषन मिंज ने माली प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग अपने कार्यक्षेत्र में करने तथा वैज्ञानिक तरीके से बागवानी एवं पौधों के रखरखाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया। वरीय वैज्ञानिक - सह- प्रधान डॉ. रवि शंकर ने कहा कि माली प्रशिक्षण से युवा वर्ग फल, फूल, सब्जी आदि की नर्सरी का बिजनेस स्थापित करके स्वरोजगार अपना सकते हैं। गोड्डा जिले के विभिन्न विभागों में माली की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने माली प्रशिक्षुओं से उम्मीद जताई ह...