Godda News: उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बुधासन भवन जर्जर, विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छोटे-छोटे बच्चे परेशान
गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चांदा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन बुधासन की स्थिति काफी जर्जर हो गई है । जिसके कारण इस विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छोटे-छोटे छात्र छात्राओं को कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने के दौरान छत से चट्टान गिरने का डर बना रहता है ।यह विद्यालय इन दिनों खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। बताते चलें कि आदिवासी बहुल गांव बुधासन स्थित इस जर्जर नुमा विद्यालय को देखने से ऐसा प्रतित होता है कि जैसे संबंधित विभाग के साथ जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को इस जर्जर विद्यालय कि कोई सूचना ही नही है।वही इस विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र छात्राओं के दर्जनों अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को पढाई करने के लिए यह दयनिय स्थिति वाले विद्यालय में भेजने में काफी डर लगता है ।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.