गोड्डा, सितम्बर 1 -- Godda News: ठाकुरगंगटी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के चांदा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भवन बुधासन की स्थिति काफी जर्जर हो गई है । जिसके कारण इस विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छोटे-छोटे छात्र छात्राओं को कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने के दौरान छत से चट्टान गिरने का डर बना रहता है ।यह विद्यालय इन दिनों खंडहर में तब्दील होता नजर आ रहा है। बताते चलें कि आदिवासी बहुल गांव बुधासन स्थित इस जर्जर नुमा विद्यालय को देखने से ऐसा प्रतित होता है कि जैसे संबंधित विभाग के साथ जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को इस जर्जर विद्यालय कि कोई सूचना ही नही है।वही इस विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र छात्राओं के दर्जनों अभिभावकों ने बताया कि बच्चों को पढाई करने के लिए यह दयनिय स्थिति वाले विद्यालय में भेजने में काफी डर लगता है ।...