गोड्डा, नवम्बर 1 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत, गोड्डा के तत्वावधान में शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भटौंधा में नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट 2026-27 के अंतर्गत नशा मुक्त युवा, विकसित भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार दास, शिक्षक अमित प्रकाश चतुर्वेदी, शिक्षक देवेंद्र सोरेन एवं मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि प्रीतम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुनील कुमार दास ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दू...