Godda News: इलाज कराने पहुंचे पिता की डबल लॉक बाइक चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
गोड्डा, जुलाई 16 -- Godda News: निज प्रतिनिधि, गोड्डा। गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के भागलपुर रोड स्थित बद्री पेट्रोल पंप के सामने एक निजी नर्सिंग होम के बाहर से अज्ञात चोरों ने डबल लॉक में खड़ी बाइक चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार कोरका निवासी राजेंद्र दर्वे सुबह अपने बच्चे का इलाज कराने नर्सिंग होम पहुंचे थे। उन्होंने अपनी काले रंग की एचएफ डीलक्स बाइक (संख्या जेएच17E9931) नर्सिंग होम के बाहर खड़ी कर डबल लॉक लगा दिया था। इलाज के बाद जब वह बाहर निकले तो बाइक गायब थी। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है。
घटना की जानकारी पीड़ित ने बताया कि बाइक उन्होंने करीब 13 माह पहले लगभग 65 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.