गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। डाक बंगला रोड स्थित पीडब्लू परिसर में अवस्थित श्री झंडेवाला बजरंगबली मंदिर आज श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां भगवान श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर की विशेष पहचान यहां प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले हनुमान चालीसा पाठ एवं सुंदरकांड पाठ से है। इन धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। पंडित ललन जी महराज ने बताया कि उनकी सेवा भावना से मंदिर का वातावरण सदैव स्वच्छ, अनुशासित और भक्तिमय बना रहता है। आसपास भक्त शीलू झा, पूजा सिंह, अतुल दुबे, मनीष चौबे, अनूप जायसवाल, आनंद चौधरी एवं अनिल जायसवाल ने बताया मंगवार को पाठ किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...