गोड्डा, अगस्त 5 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में जामताड़ा में आयोजित फोर्थ झारखंड स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में गोड्डा से चार आर्म रेसलर ने भाग लिया था। सभी ने विभिन्न भार वर्ग में पदक हासिल कर प्रतियोगिता में गोड्डा की दमदार मौजूदगी दर्ज की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के अध्यक्ष सुरजीत झा ने बताया कि इनमें से मो. शाहिद ने स्वर्ण पदक, प्रियांशु पाठक एवं जयदेव ने रजत जबकि करण ने कांस्य पदक को गोड्डा की झोली में डालकर जिला का मान बढ़ाया है। श्री झा प्रतियोगिता में बतौर अति विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में एक समारोह का आयोजन कर आर्म रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ गोड्डा द्वारा इन पदकवीरों का यथोचित सम्मान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...