गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। शहर के कारगिल चौक स्थित ज्वेलरी दुकान में लूट और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। जिसमें गोड्डा सदर एसडीपीओ, महागमा एसडीपीओ, मुख्यालय डीएसपी, नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक और जिले के कई पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी शामिल हैं। पुलिस की टीमें झारखंड के साथ साथ बिहार में भी लगातार छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले के उद्भेदन के काफी करीब पहुंच चुकी है। घटना के बाद पूरी रात विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई तथा गोड्डा के कई होटलों की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- Godda News: बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड पर नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया, दोषियों को जल्द पकड़ें गुरुवार को एसडीपीओ आकाश भारद्वाज और पुलिस निरीक्...