गोड्डा, अक्टूबर 21 -- Godda News: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, गोड्डा के तत्वावधान में बुधवार को विश्व आयोडीन न्यूनता विकार नियंत्रण दिवस के अवसर पर महिला आरोग्य समिति फांसियाडंगाल, वार्ड संख्या 19 और महिला आरोग्य समिति गोढ़ी, वार्ड संख्या 08 में जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं को आयोडीन की कमी से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं और आयोडीन युक्त नमक के सही इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान यूसीएफ बेबी कुमारी ने बताया कि आयोडीन युक्त नमक शरीर की सेहत के साथ मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। आयोडीन की कमी से थायराइड ग्रंथि से संबंधित विकार हो सकते हैं। शरीर में पर्याप्त आयोडीन नहीं पहुंचने पर थायराइड हार्मोन का उत्पादन प्रभावित होता है। लंबे समय तक आयोडीन की कमी रहने से गले में थ...