गोड्डा, जुलाई 3 -- Godda News: महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड परिसर में गुरुवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) पलाश, गोड्डा के तत्वावधान में आम महोत्सव सह बागवानी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा एव काग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो मिनाज जिला परिसद सदस्य नगमा आरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और किसानों तथा आजीविका सखी मंडल की महिलाओं से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे किसानों, आजीविका सखी मंडल की महिलाओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीपीएम चंदन आचार्य ने कहा कि जेएसएलपीएस का उद्देश्...