गोड्डा, जुलाई 7 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा के द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त के द्वारा जनता दरबार में आए हुए सभी लोगों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना गया एवं आवेदकों को आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास ,वृद्धा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, अनुकम्पा से संबंधित मामले, जमीन से संबंधित मामले, राशनकार्ड में त्रुटि,शिक्षा विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकार...