Godda News: आदिवासी समुदायों ने सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया अदाणी फाउंडेशन का 30वां स्थापना दिवस
गोड्डा, अगस्त 9 -- Godda News: अदाणी फाउंडेशन के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोड्डा जिले के विभिन्न आदिवासी समुदायों ने हर्ष, उल्लास और सांस्कृतिक गौरव के साथ स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पूजा-अर्चना, लोक संगीत एवं सामूहिक नृत्य के माध्यम से फाउंडेशन के प्रति अपना सम्मान और आभार व्यक्त किया। समारोह में आदिवासी पुरुषों, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा एवं लोक कलाओं से सुसज्जित प्रस्तुतियों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। समुदाय के सदस्यों ने अदाणी फाउंडेशन को समाज सेवा के तीन दशक पूर्ण करने पर शुभकामनाएं देते हुए उसके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.