Godda News: आठ महीने से पेंशन नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा, दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों ने किया सड़क जाम
गोड्डा, अक्टूबर 25 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान नहीं होने से नाराज दिव्यांगों, विधवाओं और बुजुर्गों ने शनिवार की दोपहर शहीद स्तंभ परिसर के सामने मुख्य सड़क को कुछ देर के लिए जाम कर दिया, हालांकि सड़क जाम स्वतः समाप्त भी कर लिया। पिछले सात से आठ महीनों से पेंशन की राशि नहीं मिलने से परेशान लाभुकों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बकाया पेंशन का भुगतान जल्द कराने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लंबे समय से पेंशन की राशि नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना, घर का खर्च चलाना और इलाज कराना भी मुश्किल हो गया है। पेंशन की राशि उनके जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा है, लेकिन महीनों से भुगतान लंबित रहने के कारण उन्हें काफी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.