Godda News: आजादी के बाद पहली बार सनौर के पश्चिम टोला तक पहुंचेगी सड़क
गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: बसंतराय। बसंतराय प्रखंड के सनौर गांव के पश्चिम टोला के लोगों का आजादी के बाद से चला आ रहा सड़क का इंतजार अब समाप्त होने की उम्मीद जगी है। इस टोले तक अब तक केवल संकरी पगडंडी और दोपहिया वाहनों के लायक रास्ता ही उपलब्ध था। चारपहिया वाहन या एंबुलेंस का पहुंचना संभव नहीं था, जिससे यहां रहने वाले करीब 30 से 40 परिवारों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने बताया की पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार अभियान के समय उन्होंने वर्तमान गोड्डा विधायक सह मंत्री संजय प्रसाद यादव से पश्चिम टोला तक सड़क निर्माण की मांग की थी। उस समय मंत्री ने चुनाव जीतने के बाद इस टोले को सड़क मार्ग से जोड़ने का आश्वासन दिया था। अब उनका यह वादा धरातल पर उतरता दिखाई दे रहा है। विभाग के कनीय अभियंता (जेई) मिहिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.