Godda News: आगामी 15 अगस्त को देखते हुए नगर पंचायत ने तेज की सफाई
गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता, आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर महागामा नगर पंचायत क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सिटी मैनेजर अनूप कुमार एवं कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर पर्यवेक्षक मोहम्मद फिरोज अंसारी के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों ने विभिन्न वार्डों में व्यापक साफ-सफाई की। अभियान के तहत वार्ड संख्या 15 समेत कई इलाकों में नालियों की सफाई, कचरा उठाव और सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई गई। पर्यवेक्षक मोहम्मद फिरोज अंसारी ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर पूरे नगर क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।इस यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: 15 अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.