Godda News: आगामी त्योहारों को लेकर पथरगामा में सघन वाहन जांच अभियान
गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: आगामी त्योहारों को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पथरगामा थाना प्रभारी कृष्णा कुमार साहा के नेतृत्व में बुधवार को पप्पू लाइन होटल के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना रहा। इस दौरान पुलिस टीम ने पप्पू लाइन होटल के समीप से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर जांच की। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के जरूरी कागजात, हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई बाइक चालकों के चालान काटे गए। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनकर बाइक चलाने, वाहन के सभी जरूरी कागजात साथ रखने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.