Godda News: असोता गांव से तीन दिन से लापता पांच वर्षीय बच्चे का शव नदी से बरामद
गोड्डा, सितम्बर 22 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक दिलशाद आलम, पिता इस्राइल, का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित नदी से बरामद हुआ। नदी में बच्चे का शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, असोता गांव निवासी इस्राइल का पांच वर्षीय पुत्र दिलशाद पिछले तीन दिनों से लापता था। बच्चे के अचानक लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी बच्चे की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित नदी में ग्रामीणों ने बच्चे का शव देखा। इसकी सूचना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.