गोड्डा, अगस्त 31 -- Godda News: महागामा एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लोगाय पंचायत अंतर्गत असोता गांव में कब्रिस्तान तक जाने के लिए रास्ता नहीं होने से ग्रामीण वर्षों से परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: बसपा की बैठक में बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आवाहृनग्रामीणों की समस्याएं गांव में किसी व्यक्ति की मौत होने पर मय्यत को दफनाने के लिए कब्रिस्तान तक ले जाना परिजनों के लिए बड़ी मुश्किल बन जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान तक पहुंचने के लिए कोई निर्धारित रास्ता नहीं है। ऐसे में मजबूरी में मय्यत को दूसरे लोगों के खेतों से होकर कब्रिस्तान तक ले जाना पड़ता है। दुख की इस घड़ी में खेत मालिकों की नाराजगी और आपत्ति का भी सामना करना पड़ता है, जिससे शोकाकुल परिजनों की परेशानी और बढ़ जाती है।समाधान की मांग ग्रामीणों के अनुसार...