Godda News: अवैध लकड़ी के मामले में तीसरे दिन भी छापेमारी, श्यामपुर गोस्वामी टोला मैदान से लकड़ी जब्त
गोड्डा, नवम्बर 28 -- Godda News: प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट प्रखंड के श्यामपुर गोस्वामी टोला स्थित मैदान में अवैध लकड़ी के कारोबार से जुड़े मामले को लेकर वन विभाग की टीम ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम ने मैदान में डंप की गयी लकड़ी को जब्त किया। लगातार तीन दिनों से चल रही कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है। वन विभाग के कर्मियों के अनुसार, स्थानीय लोगों की ओर से गुप्त सूचना दी गयी थी कि पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू भगत के द्वारा लकड़ी का अवैध कारोबार किया जाता है और लकड़ी को विभिन्न स्थानों पर डंप कर रखा जाता है। इसी सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू की।
मैदान से लकड़ी जब्त शुक्रवार को वन विभाग की टीम श्यामपुर गोस्वामी टोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.