गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: पथरगामा। पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमडीहा ओवरब्रिज के समीप नेशनल हाईवे पर रविवार को सड़क दुर्घटना में गोड्डा के बेलडीहा निवासी दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सड़क पर रोड रोलर खड़ा था। यह भी पढ़ें- Godda News: सड़क हादसे में जवान घायल, बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफरदुर्घटना का विवरण इसी दौरान महागामा की ओर से आ रहे दोनों बाइक सवारों ने रोड रोलर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उप...