गोड्डा, जुलाई 27 -- Godda News: जिले में चोरी, छिनतई, डकैती एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने आम लोगों से सतर्क रहने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। जनता की सतर्कता और समय पर दी गई सूचना से कई आपराधिक घटनाओं को रोका जा सकता है। एसडीपीओ ने लोगों से अपने घर, दुकान और वाहनों को हमेशा सुरक्षित तरीके से लॉक रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वाहन हमेशा सुरक्षित स्थान पर ही पार्क करें और सभी प्रकार के वाहनों में जीपीएस ट्रैकर लगवाएं, ताकि चोरी की स्थिति में वाहन का आसानी से पता लगाया जा सके। इसके अलावा घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी ज...