गोड्डा, अगस्त 18 -- Godda News: जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में वाहन दुर्घटना, वाहन चोरी एवं अन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारियों को समय-समय पर स्थान बदलकर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वहीं अवैध रूप से शराब, कोरेक्स, गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी कर विधि सम्मत कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने मोटरसाइकिल...