गोड्डा, जुलाई 14 -- Godda News: ललमटिया प्रतिनिधि। भू स्थापित महिला सशक्तिकरण बड़ा भोड़ाय के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में आदिवासी महिलाओ ने सोमवार को 11बजे से ईसीएल की राजमहल परियोजना के जीरोपॉइंट पहुंचकर परियोजना प्रबंधन के खिलाफ मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के विरोध में प्रदर्शन के साथ जमकर नारेवाजी कर कोयला ढुलाई का कार्य बाधित कर दिया।

प्रदर्शन का कारण भू स्थापित महिला सशक्तिकरण बड़ा-भोड़ाय के महिला गुड़िया देवी ने कहा कि राजमहल परियोजना में बड़ा भोड़ाय के तीन टोला के लोगों ने अपनी रैयती बहू फसली जमीन को राष्ट्रीय हीत के लिए कोयला खदान करने के लिए दे दिया, लेकिन दशक बीत जाने के बाद भी पुनर्वास स्थल प्रधान टोला, काशी टोला और चरण टोला के रैयतों को परियोजना प्रबंधन के द्वारा मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है ।

समस्या समाधान की मा...