गोड्डा, अगस्त 8 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से शुक्रवार को एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में बैठक की गई।

बैठक की मुख्य बातें बैठक में अध्यक्ष मदन भगत, व, पीयूष टिबडेवाल , दिनकल तिवारी, अभिनव सिंह, मनोज पोद्दार, ने कहा कि बाजार की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इनमें सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष जोर दिया गया।

सीसीटीवी कैमरे का महत्व एसडीपीओ ने कहा कि वर्तमान समय में सीसीटीवी कैमरे अपराध नियंत्रण का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। चोरी, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच में कैमरों की फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम आती है। उन्होंने ...