गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, के कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक के द्वारा महागामा अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस निरीक्षक प्रभागों एवं सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान अनुमंडल क्षेत्र में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन, लंबित वारंट, कुर्की एवं इश्तेहार का निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा गंभीर कांडों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने, सघन गश्ती एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, बैंक एवं आभूषण दुकानों के आसपास विशेष निगरानी रखने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया।साथ यह भी पढ़ें- Pakur N...