Godda News: अनाज गोदाम निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग से ग्रामीणों में रोष
गोड्डा, अगस्त 2 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। मेहरमा चौंक स्थित मेला मैदान में बन रहे अनाज गोदाम में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इसमें सुधार की मांग की है।संवेदक के अधिकृत ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री के इस्तेमाल से उनमें रोष व्याप्त है। ग्रामीण उमेश पासवान,सुधांशु कुमार, पंकज तांती, राजेश साह, मुनेश्वर राम,अजय मंडल सहित अन्य ने शनिवार को योजना स्थल पर पहुंचकर निम्न कोटी के ईंट, एवं घटिया बालू के प्रयोग का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल से इसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी। जिसका खामियाजा घूम फिर कर ग्रामीणों को ही भुगतना पड़ेगा। उन्होंने योजना स्थल पर स्क्वायर फीट पर कार्य करा रहे दिलीप मंडल से घटिया सामग्री को हटाकर प्राक्कलन के अनुसार गोदाम बनवाने की मांग की । यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.