गोड्डा, जुलाई 11 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। झारखंड जुडिशियल एकेडमी के निर्देश पर शनिवार को व्यवहार न्यायालय के लाइब्रेरी हाल में अधिवक्ता व अधिवक्ता लिपिकों को ई-कोर्ट प्रोग्राम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा, मास्टर ट्रेनर अजीत कुमार सहाय , निश्चल ठाकुर आदि ने किया। यह भी पढ़ें- Chatra News: अधिवक्ता एवं उनके लिपिक को मिला ई फाइलिंग का प्रशिक्षणप्रशिक्षण शिविर का महत्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार झा ने कहा कि ई-कोट व ई-फाइलिग समय की मांग है। ऐसे में अधिवक्ताओं को मानसिक रूप से डिजिटल पद्धति से काम करने के लिए तैयार होने की जरुरत है। इससे समय की बचत होती है और एक क्लिक में ही सारी जानकारी उपलब्ध हो जाती है। सभी को स्मार्ट बनने की जरुरत...