गोड्डा, अगस्त 5 -- Godda News: गोड्डा प्रतिनिधि। अदाणी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 'थिरकन डांस कार्यक्रम' का भव्य समापन उत्साह एवं उमंग के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के एसडीएम वैद्यनाथ उरांव, के अलावे सुरजीत झा,गुडडू मंडल, व गणमान्य नागरिकों, अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों, थिरकन ग्रुप के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस सांस्कृतिक आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा युवाओं में कला एवं संस्कृति के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर ...