Godda News: अज्ञात वाहन के धक्के से टूटा सिद्धू कान्हु की प्रतिमा की चहारदीवारी
गोड्डा, सितम्बर 4 -- Godda News: स्थानीय पिरोजपुर चौंक पर स्थापित सिद्धू कान्हु की प्रतिमा की चार दिवारी, बीती रात अज्ञात वाहन ने धक्का मारकर तोड़ दिया। बाउंड्री वॉल के टूटने की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा टूटी दीवार की मरम्मत कराई गई । कांग्रेस नेता केदार राम और झामुमो नेता रामदेव पंडित के द्वारा यह कार्य कराया गया। मरम्मती का खर्च वाहन मालिकों और समाजसेवियों ने मिलकर वहन किया। ज्ञात हो कि उक्त चौंक से चारों ओर जाने वाली गाड़ियां खुलती हैं। गोड्डा पीरपैंती मुख्य पथ, राष्ट्रीय राजमार्ग 133 के इस चौराहे से भगैया,पीरपैंती, गोड्डा एवं कहलगांव जाने का रास्ता है। इस चौराहे की ठीक बीचों-बीच स्थित सिद्धू कान्हु की मूर्ति स्थापित है। जिसे बीती रात नुकसान पहुंचा था।मौके पर सोनू कुमार, धर्मात्मा पांडेय,अरविंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.