गोड्डा, सितम्बर 13 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। मेहरमा गोड्डा एनएच 133 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोय के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से मृत बाइक चालक युवक की पहचान 37 वर्षीय चंदन कुमार, ग्राम-हरचंदपुर तथा दूसरा घायल 32 वर्षीय शिवदयाल राम,बगलगीर दौलतपुर (दोनों साला बहनोई) अनुमंडल कहलगांव, जिला भागलपुर (बिहार)के रूप में हुई।

मृतक का अंत्यपरीक्षण चंदन के शव का अंत्यपरीक्षण जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में कराने के पश्चात शनिवार को उसके शव को गांव लाया गया। इसके बाद स्वजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। पत्नी गीता देवी और दोनों बेटे सात वर्षीय अभिनंदन कुमार और पांच वर्षीय अंश राज सहित माता और पिता रामाशीष राम आदि का रो-रोकर बुरा हाल था। बच्चे पापा-पापा कहकर कर रोये जा रहे थे। लगातार रोने से मां और पत्नी की आंखों के आंसू सूख...