गोड्डा, अक्टूबर 29 -- महागामा में सड़क हादसा Godda News: महागामा,एक संवाददाता। महागामा गोड्डा मुख्यमार्ग स्थित जय नारायण प्लस टू स्कूल के समीप देर रात्रि में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को रेफरल अस्पताल लेकर गई। जहां मौजूद डॉक्टर के द्वारा घायल का जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान रौशन कर्मकार,उम्र तकरीबन 22 वर्ष,पिता गौतम कर्मकार,ग्राम तीनपहाड़ निवासी के रूप में की गई है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि रौशन कर्मकार अपनी मोटरसाइकिल से महागामा से अपनी घर की तरफ जा रहा था।उसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आया गया।जिसके कारण मोटरसाइकिल कुछ दूर जा फेक...