गोड्डा, अगस्त 28 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत कसबा पंचायत के भल्लू गांव में बुधवार की देर रात लगी आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना में करीब 60 से 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना की जानकारी घटना के संबंध में गृहस्वामी अनमिल कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे घर में आग लग गई थी। हालांकि, परिवार के लोगों को इसकी जानकारी रात करीब दो बजे हुई। नींद खुलने के बाद छत पर जाने के दौरान घर से धुआं निकलता दिखाई दिया। जिसके बाद नीचे उतरकर कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर आग की लपटें दिखाई दीं।

आग बुझाने का प्रयास आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी के सहारे काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गृहस्वामी के अनुसार,घर में रखे करीब 20 से...