Godda News: अंडर 16 क्रिकेट में ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल एवं मधु स्थली विजयी
गोड्डा, अक्टूबर 30 -- गोड्डा में रितेश मेमोरियल क्रिकेट मुकाबले Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित रितेश मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट मुकाबले में ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जे.पी. होली मिशन स्कूल को मात्र एक रन से पराजित कर रोमांचक जीत दर्ज की। अंतिम ओवर तक चले इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और संघर्ष का परिचय दिया।बारिश के कारण मैच 12-12 ओवर का कर दिया गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला मुकाबला खेलते हुए ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 84 रन बनाए। टीम की ओर से प्रिंस माल्टो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने 12 गेंदों पर 20 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। गेंदबाजी में भी प्रिंस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.